शुक्रवार शाम 6 बजे सरेराह बीच सडक़ पर अब्बास और उनके दो अन्य साथियों ने मिलकर चॉपर माकर हत्या कर दिया।
कोलकाता। शुक्रवार शाम 6 बजे सरेराह बीच सडक़ पर अब्बास और उनके दो अन्य साथियों ने मिलकर चॉपर माकर हत्या कर दिया।
आनंदपुर तपसिया में शुक्रवार शाम एक प्रमोटर की सरेआम धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृत व्यापारी का नाम आरिफ खान था और वह पूर्वी कोलकाता के तोपसिया इलाके का निवासी था। पुलिस का कहना है कि कारोबारी के परिचित व्यक्ति ने हीं उसकी हत्या की है। हत्या करने वाले की पहचान कर ली गई है। बताया जा रहा है कि आरिफ खान जो पेशे से व्यफवसायी थे। वह अपने घर पर थे इसी दौरान मुराद नाम के किसी शख्स ने उन्होंने फोन कर चाय पीने बुलाया। आरिफ खान और मुराद दोनों बाइक पर सवार होकर अपने घर से महज़ 100 मीटर दूर स्थित 36 डी तॉपसिया रोड के समक्ष आये कि वहां मौजूद अब्बारस और उनके दो साथियों ने उनपर चापर से हमला कर दिया।
मुराद जो बाइक पर पीछे बैठा था वह किसी तरह जान बचाकर भागा। जबकि आरिफ खान के शरीर पर कई जगह चापर से मारकर घायल कर दिया गया। घायल अवस्थार में उसे अस्परताल ले जाया गया जहां डॉक्टेरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। आरिफ खान की जिस तरह सरेराह लोगों की नजऱों के सामने नृशंस हत्या की गई।उससे तॉपसिया ईस्ट के इस इलाके में दहशत का माहौल है। तमाम दुकानें बंद हैं।.घटनास्थल पर पुलिस की टीम मौजूद हैं।स्थानीय सूत्रों के मुताबिक आरोपी अब्बास का घर आरिफ खान के पड़ोस में ही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर हत्या का कारण क्या है। क्या कोई व्यवसायिक दुश्मनी थी। क्या फिर पांच वर्ष पहले तक वह प्रोमटरी का काम करता था तो क्या उससे जुड़ा कोई मामला था। पुलिस हर एंगल को तलाश रही है। फिल्हाल आरोपी अब्बास और उसके साथी फरार बताये जा रहे हैं। हालांकि पुलिस ने उसकी स्कूटी जब्त की है। जिससे बड़ी संख्या चापर बरामद किये गये है।
आपको बता दें एक सप्ताह पहले पार्क सर्कस के शमसुल होदा रोड में शमसेर नाम के एक शख्स की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी...ऐसे में लोगों के मन में पुलिस व्यवस्था को लेकर कई तरह के सवाल है। लोग पूछ रहे हैं कि आखिर उनकी सुरक्षा क्या भगवान भरोसे है। आखिर अपराधियों में पुलिस का खौफ क्यों नहीं है।जाहिर तौर पर पुलिस को भी अपराधियों में भय और लोगों में इकबाल कायम करने के लिये कड़ी कार्रवाई करनी होगी। ताकि अपराधी नृशं जैसी हत्या और अपराध से बाज आये।